डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में
आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को
लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन शुक्रवार को भी
जारी रहा। इस दिन भी ग्रामीणों को कोई आश्वासन नहीं मिला।
कलक्ट्रेट
में धरने पर बैठे रामू, बाबू व सुरेंद्र आदि ने बताया कि निर्धन, गरीब
खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास
विभाग के अफसरों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया
गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।
आरोप लगाया जिनके पक्के
बड़े बड़े मकान बने हुए, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास
दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ
एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर
हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई कराने की
मांग की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक
उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पांच दिन धरने को हो
चुके हैं, अब तक किसी अफसर द्वारा आश्वासन नहीं दिया गया। यदि जल्द कोई कदम
नहीं उठाया गया तो भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रामहेत,
लालता आदि ग्रामीण मौजूद थे।