फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैथोलॉजी में लगा पेंटा-हेड माइक्रोस्कोप, पांच विशेषज्ञ एक साथ जांच सकेंगे स्लाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में अब रक्त नमूनों की जांच और भी बेहतर ढंग से की जा सकेगी। विभाग में रक्त नमूनों की जांच के लिए आधुनिक माइक्रोस्कोप लगाया गया है। इसमें एक ओर जांच में सटीकता आएगी वहीं एक ही माइक्रोस्कोप से पांच विशेषज्ञ एक ही स्लाइड की जांच कर बेहतर परिणाम दे सकेंगे। इतना ही नहीं एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को भी रोगों के निदान की बारीकियां सीखने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग को लगाई गई पेंटा-हेड माइक्रोस्कोप से ही समय में पांच विशेषज्ञ एक स्लाइड कर अध्ययन कर सकेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि माइक्रोस्कोप से एमबीबीएस के विद्यार्थियों और एमडी पैथोलॉजी के रेजिडेंट चिकित्सकों को पढ़ाई के दौरान ऊतकों, कोशिकाओं और विभिन्न बीमारियों में होने वाले सूक्ष्म बदलावों को समझने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षण के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे।
शिक्षक एक ही स्लाइड पर मौजूद असामान्यता को विद्यार्थियों को सीधे दिखाकर समझ सकेंगे। वहीं रेजिडेंट चिकित्सकों को वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ स्लाइड का परीक्षण करने और रोगों के निदान की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। बताया कि पेंटा-हेड माइक्रोस्कोप से मरीजों की बायोप्सी, एफएनएसी, पैप स्मीयर, बोन मैरो और परिधीय रक्त की स्लाइड का सामूहिक परीक्षण किया जा सकेगा। वरिष्ठ चिकित्सक और विशेषज्ञ एक साथ स्लाइड देखकर जटिल मामलों पर बेहतर परिणाम दे सकेंगे।
विज्ञापन


बेहतर होगी बायोप्सी के नमूनों की जांच
प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि पेंटा-हेड माइक्रोस्कोप से विशेष रूप से कैंसर समेत गंभीर बीमारियों के निदान में बेहतर मदद मिलेगी। किसी संदिग्ध रिपोर्ट पर विशेषज्ञ एक साथ परीक्षण कर अपनी राय दे सकेंगे। इससे दूसरी विशेषज्ञ राय लेने और सही नैदानिक निर्णय तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आधुनिक उपकरण से पैथोलॉजी विभाग की शिक्षण व्यवस्था के साथ जांच और निदान संबंधी सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें