फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जागो-जागो श्रीमन्नारायण के साथ मनाई एकादशी

विज्ञापन
फोटो-01- देव उंठनी एकादशी पर्व पर गन्ना खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जागो-जागो श्रीमन्नारायण की शुक्रवार को घरों में गूंज रही। श्रद्धालुओं ने इसी के साथ देवउठनी एकादशी मनाई। घरों में भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी व तुलसी का पूजन हुआ। वहीं बाजार में गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद और गुड़ सहित पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता और आचार्य सनत्कुमार मिश्र के मुताबिक भगवान विष्णु चार माह की योगनिंद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से हाथों में लेते हैं। इस दिन से चातुर्मास खत्म हो जाता है और शुभ मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम विवाह की भी परंपरा है। श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। दिन में पूजन-अर्चन के साथ ही रात में गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद और गुड़ आदि सामग्री का भोग अर्पित किया जाता है। वहीं एकादशी पर शहर सहित जिले में पत्ती सहित गन्ना की मांग रही। इससे शहर में 20 रुपये में एक गन्ना की बिक्री हुई।
-
श्री खाटूश्याम मंदिर में जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु
हरदोई। श्री खाटूश्याम का कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लाइनें लगवाई गईं। श्रद्धालुओं ने श्रीश्याम बाबा को अपनी श्रद्धानुसार भोग प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को मोर पंख, नीला झंडा, इत्र, केसर-दूध, नैवेद्य आदि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

फोटो-01- देव उंठनी एकादशी पर्व पर गन्ना खरीदते लोग। संवाद

फोटो-01- देव उंठनी एकादशी पर्व पर गन्ना खरीदते लोग। संवाद

फोटो-01- देव उंठनी एकादशी पर्व पर गन्ना खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें