फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन और आवास को ग्रामीणों का धरना

Sat, 16 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन एवं आवास क ी मांग को लेकर माधौगंज के हसनपुर ज्यौली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बार फिर कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी कर धरना दिया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप जांच कराकर पात्रों को पेंशन व आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

 
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए ग्रामीणों में शामिल सीता देवी, सुंदरी देवी, संतोष कुमारी आदि ने कहा कि वह सभी गरीब कमजोर मजदूर पेशा व्यक्ति हैं। उनके पास रहने के लिए कोई अपना आवास भी नहीं है, जिससे झुग्गी झोपड़ी में गुजर बसर करते हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण आज तक अपना खुद का कोई मकान नहीं बना सके। इसके साथ ही दुख की बात यह है कि गरीबों को लाभ देने को चलाई जाने वाली शासन की योजनाआें में भी कभी उनको शामिल नहीं किया गया और आज तक कोई लाभ नहीं दिया गया, जबकि आवेदन कई बार कराए गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि आवास की बात करें तो उन लोगों को आवास का आवंटन किया गया, जो पहले से धनवान हैं, उनके घर में दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहन हैं, पर उन जैसे गरीबों का नाम सूची तक में नहीं है। ऐसा ही कुछ समाजवादी पेंशन योजना में भी किया गया।

जिसमें अपात्रों को चयनित करने के बाद पात्रों को बाहर का रास्ता दिखा गया, जिससे आज तक शासन की योजनाओं का लाभ पाने के लिए ग्रामीण अफसरों की चौखट पर आवास व पेंशन की मांग करते घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद एक बार फिर से वह ज्ञापन देने को मजबूर हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप आवास आवंटन व समाजवादी पेंशनधारकों की सूची की जांच कराकर कार्रवाई कराने एवं पात्रों को उसका लाभ दिलाने की मांग की है। इस मौके पर माधुरी देवी, संतोष कुमारी, कृष्णा देवी, शैलेंद्र कुमार, आशा देवी और सुनीता आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें