फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू की पीक थूकने के विवाद में फायरिंग

Sun, 08 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुए तंबाकू की पीक थूकने के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने के साथ ही जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में शनिवार देर रात तंबाकू की पीक थूकने का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने के साथ ही लाठी-डंडे तक चल गए। बताया जाता है कि देर सायं चचरापुर गांव के सौरभ सिंह तंबाकू खा रहे थे।

इसी दौरान वहां पहुंचे कपिल के ऊपर तंबाकू की पीक थूक दी। तंबाकू की पीक थूकने से गुस्साए कपिल और सौरभ के बीच वाद विवाद होने लगा। इस दौरान गुस्साए कपिल ने देसी तमंचे से सौरभ के ऊपर फायर कर दिया, जिससे गोली सौरभ के पैर में जा धंसी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर सौरभ के पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह के पिता सूर्यबख्श समेत अर्पित, महेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल और उदयवीर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के लोग घायल नहीं हुए। इस दौरान ग्रामीण सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने सूर्यबख्श की हालत नाजुक देखकर लखनऊ के रेफर कर दिया। उधर, थाना पुलिस को कमल सिंह, सचिन, उदयपाल और कपिल के खिलाफ के खिलाफ सौरभ ने तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें