फोटो-2- मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदा?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रशासन पटरी दुकानदारों को हटाने से पहले उन्हें जगह दे।
सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर टिन शेड तोड़े जा रहे हैं। पालिका दुकानों से सामान भी उठा ले जाती है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देते हैं। समाज के कार्यों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। सरकार ने इसे देखते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इस मौके पर समस्त पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।