फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक में भर्ती मिले मरीज, सील

विज्ञापन
बालामऊ क्लीनिक सील करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ।
विज्ञापन
कछौना। नगर में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को नोडल अधिकारी ने सोमवार को सील कर दिया। यहां भर्ती मिले तीन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गौसगंज मार्ग पर स्थित बालामऊ क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकरण होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मिली थी। इसी आधार पर सोमवार को नोडल अधिकारी और संडीला सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार सिंह ने टीम के साथ अस्पताल में छापा डाला।
यहां मौजूद मिले स्टाफ से पंजीकरण और चिकित्सकों की उपलब्धता के संबंध में अभिलेख मांगे गए। अफसरों का दावा है कि स्टाफ ने कोई अभिलेख नहीं दिखाए। अभिलेखों की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। टीम ने यहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

भर्ती मिले सरैया बेलवार नयागांव निवासी नथुनी, बबुरहा निवासी मैकूलाल व इस्लामनगर निवासी सोमनाथ को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। इस बीच अस्पताल संचालक मौके से भाग निकला। डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि अस्पताल सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें