फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना की खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एटा निवासी महिला का ननिहाल हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में है। मई में वह ननिहाल आई थी। 21 मई को मामी के साथ हरपालपुर बाजार गई थी। यहां से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती के मामा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विवेचना में पता चला था कि कासगंज के गौरापुर निवासी विनोद कुमार, अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के दुबला गांव निवासी गगन और चूरा निवासी सचिन कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ महिला का अपहरण कर ले गए थे।
विज्ञापन

महिला ने अपने बयान में सामूहिक दुष्कर्म की बात भी कही थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास घटना में इस्तेमाल कार और महिला का एक कंगन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें