फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को मिला ठंडा पानी

Fri, 29 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आखिरकार तीमारदारों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हो गई। अमर उजाला में इस मुद्दे को उठाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने वाटर कूलर और आरओ प्लांट को सही करा दिया, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में पेयजल के लिए इमरजेंसी के पास वाटर कूलर लगाया गया है, वहीं एक्सरे के पास आरओ प्लांट लगा हुआ है। इसके अलावा अस्पताल में हैंडपंप और वाटर लाइन से टोंटी लगी हुई हैं, पर विगत दस दिनों से आरओ प्लांट व वाटर कूलर खराब था।

वहीं कई नलों से टोंटी गायब हो गई थीं। हैंडपंपों में भी अधिकतर हैंडपंप खराब थे। जिस पर अमर उजाला ने 25 मई के अंक में अस्पताल में पेयजल समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और वाटर कूलर व आरओ प्लांट को दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन


इससे अब मरीजों और तीमारदारों को ठंडा पानी मिलना शुरू हो गया है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को कुछ हद तक राहत मिली है। इसके अलावा हैंडपंपों को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में पेयजल से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
विज्ञापन


इस बाबत सीएमएस डा. आरके मिश्र ने बताया कि आरओ प्लांट और वाटर कूलर सही हो गया है। कहा कि अन्य पेयजल के स्रोतों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें