फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अस्पताल रोड फीडर पर ट्रिपिंग से गर्मी से बेहाल हुए वार्ड में भर्ती मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में विद्युत ट्रिपिंग उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बुधवार को दिन में कई बार कोयलबाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े अस्पताल रोड फीडर की बिजली गुल रही। फीडर से जुड़े अस्पताल के हड्डी वार्ड के मरीजों को बिजली के अभाव में उमस से बेहाल होना पड़ा। लगातार बढ़ रहे विद्युत लोड के कारण व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और घरों में भी कामकाज ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। सांडी रोड उपकेंद्र और गुरगुज्जा उपकेंद्र पर तो लोकल फॉल्ट के चलते दिन में कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है। वहीं बुधवार को तो कोयलबाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े अस्पताल रोड फीडर की बिजली दिन में दो बार आधा से पौन घंटा के लिए बंद रही। अस्पताल का हड्डी वार्ड परिसर के दूसरी ओर होने के कारण इसी फीडर से जुड़ा है और वार्ड में अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में बिजली जाने से वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।
गर्मी से बचाव के लिए तीमारदार अपने मरीज पर हाथ से पंखा डुलाते नजर आए। इसके अलावा सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े पांच नंबर फीडर पर फॉल्ट के कारण आधा घंटा आपूर्ति बाधित रही। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि लोड होने के कारण ट्रिपिंग हो रही है। विद्युत कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें