हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम भैनामऊ में गुरुवार की सुबह पति से झगड़कर महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने अभी आरोप से इंकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरेला निवासी सर्वेश ने अपनी बेटी रमन (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व सुरसा के ग्राम भैनामऊ निवासी मंजेश के साथ की थी। मंजेश मजदूरी करता है। गुरुवार की सुबह रमन और मंजेश मेें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में उसने रमरन को डांट दिया। इसके बाद वह घर से चला गया। इसी दौरान रमन ने घर में रखा जहर खा लिया। कमरे में वह बेहोशी पड़ी मिली।
परिजनों के मुताबिक, पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी थी। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां पर दोपहर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने पिता सर्वेश अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने अभी आरोप से इंकार किया है। मृतका की एक वर्ष की बेटी है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि घरेलू कलह में खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।