फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी और एक्स रे रूम में मिली गंदगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्था की शिकायतों पर सीएमओ ने बुधवार को वहां का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी में जगह-जगह गंदगी मिली। एक्स रे मशीन के लिए बनाए गए कक्ष में भी सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की मनमानी से यहां आने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है। इसकी मरीज शिकायत करते रहते हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. एसके रावत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एक्स रे रूम पुरानी इमारत में चलता मिला। सीएमओ ने इसे नई इमारत में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रिड्रायटिक वार्ड में कोई भी बच्चा भर्ती न होने और उसके गेट पर शव वाहन खड़े मिलने पर नाराजगी जताई। वाहनों को वहां से हटाने के निर्देश दिए। सीएमएस आवास के निकट कूड़ा और गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों व कर्मचारियों को मरीजों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके शाक्य व विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें