फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूटी टकराईं, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में अस्पताल रोड पर मंगलवार देर शाम दो स्कूटी आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली के मोहल्ला पुराना बोर्डिंग हाउस निवासी राजीव राठौर (40) पुत्र गिरजाशंकर राठौर व्यापारी हैं। मंगलवार देर शाम वह स्कूटी से साथी अंकुर (20) पुत्र राम कुमार के साथ पीतांबर गंज से घर आ रहे थे। रास्ते में अस्पताल रोड पर सामने से आ रही स्कूटी सवारों से उनकी स्कूटी टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी स्कूटी पर सवार मुनेंद्र (25) पुत्र सोमेंद्रपाल निवासी मझरेता शहर कोतवाली व उसके दो साथी चुटहिल हो गए। सभी को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें