फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी से कराहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों तक कर्मियों और पुलिस बल को लाने और ले जाने एवं लाने के लिए करीब चार हजार वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि चुनाव ड्यूटी के लिए रोडवेज की बसों को भी लिया जा रहा है, ऐसे में आने वाले समय में यात्रियों के लिए अपने गंतव्य तक तक आवागमन मुश्किलों भरा हो सकता है।
रोडवेज की बसों का चुनाव ड्यूटी के लिए अभी से कार्य शुरू हो चुका है। हरदोई से 12 बसें चुनाव के लिए भेजी जा चुकी हैं, जो चुनाव के सभी चरणों के लिए ड्यूटी पर रहेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 25 बसें आने वाले चरणों के लिए भी लगाई जाएंगी। हालांकि, यह बसें अलग-अलग चरणों में जाएगी। इस समय हरदोई स्टेशन पर हर रोज अन्य डिपो से कई रूटों के लिए बसों की आवाजाही कम हो गई है।
इससे सामान्य दिनों की अपेक्षा चुनाव ड्यूटी के चलते करीब 20 से 30 फीसदी बसें कम हो गई हैं। सोमवार को रोडवेज स्टेशन पर कई रूटों के लिए बसों की कमी दिखाई दी।
बसों के इंतजार में यात्री इधर उधर नजरें दौड़ाते नजर आए। चुनाव ड्यूटी के लिए चार हजार वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा। एआरटीओे बताया कि इनमें दो हजार छोटे वाहन एवं दो हजार बड़े वाहन हैं।
वाहनों को 20 फरवरी की दोपहर से निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। मतदान के बाद 23 फरवरी की रात के बाद यह वाहन ड्यूटी से मुक्त हो जाएंगे।
कहा कि यह सही है कि यात्री रूटों पर बसों की काफी कमी हो जाएगी, ऐसे में यात्रियों को अति आवश्यक कार्य से ही गंतव्य के लिए आवागमन करना चाहिए।
यह सही है कि चुनाव ड्यूटी के लिए बसों को भेजना शुरू हो चुका है। इससे बसों की उपलब्धता में कमी आती जाएगी। इसके बाद भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ और कानपुर रूट पर अन्य डिपो की बसों के कम आने से थोड़ी सी परेशानी हुई। इस पर उपलब्ध बसों को संबंधित रूटों पर रवाना कराया गया।
- एमके त्रिवेदी, आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें