फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी कोर्ट का ताला तोड़ कंप्यूटर चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय-27- चकबंदी न्यायालय का टूटा ताला।
विज्ञापन

28- पेशकार विजय बहादुर से पूछताछ करते कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी। संवाद
चकबंदी कोर्ट का ताला तोड़ कंप्यूटर चुराया
पेशकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। पुरानी तहसील स्थित चकबंदी न्यायालय का ताला तोड़कर रविवार रात चोर कंप्यूटर और पंखा आदि सामान चुरा ले गए। सोमवार से सुबह पहुंचे पेशकार ने ताला टूटे देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संडीला कस्बा की पुरानी तहसील स्थित चकबंदी न्यायालय से रविवार को रात ताला तोड़कर कंप्यूटर, पंखे और इनवर्टर आदि चोरी हो गए। चोर अलमारियों के ताले नहीं तोड़ सके। सोमवार सुबह जानकारी होने पर चकबंदी अधिकारी न्यायालय के पेशकार विजय बहादुर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह रविवार को सहायक चकबंदी अधिकारी एतिशाम अहमद के निर्देश पर लेखपाल निर्मल कटियार व चपरासी लालता प्रसाद ने मतदाता पहचान पत्र व अन्य कागजात यहां के न्यायालय में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शाम पांच बजे कर्मचारी न्यायालय का ताला बंद कर घर चले गए थे। सोमवार को सुबह 10 बजे जब पेशकार न्यायालय का ताला खोलने पहुंचे तो टूटा मिला। इसके साथ ही अंदर रखा सामान चोरी हो चुका था। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने मौके पर जाकर जांच की। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें