फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माल वाहक वाहनों पर ढो रहे सवारी, हादसों को न्यौता

Fri, 09 May 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 लखनऊ चुंगी पर ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करते लोग। संवाद - फोटो : लखनऊ चुंगी पर ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
- ओवरलोड सवारियां लेकर चलने पर भी नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यातायात नियमों का जिले में जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। वाहन चालकों की मनमानी लगातार जारी है। माल वाहक वाहनों पर सवारियां भरने पर कार्रवाई के निर्देश के बाद भी शहर की सड़क पर कई वाहन ऐसे दिख रहे हैं। वाहन मार्ग पर फर्राटा भर रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
हादसों में कमी जाने के लिए यातायात व्यवस्था में भले ही प्रयास करने के दावें किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सडकों पर माल वाहक वाहन सवारियां ढो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। धड़ल्ले से भाड़ा ढोने वाले वाहनों पर सवारियां ढोई जा रही हैं। पिकअप, डाला व ट्रैक्टर-ट्राली पर दर्जनों लोगों को बैठाकर इनका इस्तेमाल बतौर सवारी वाहन किया जा रहा है। इस वजह से आए दिन हादसे भी होते हैं। यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। कोई कर्मी अगर लापरवाही कर रहा है तो जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो-03- सर्कुलर रोड पर डाले में लटक कर यात्रा करते लोग। संवाद
दृश्य-1- शहर के सर्कुलर रोड पर लखनऊ चुंगी की ओर जा रहे पिकअप में दर्जनों सवारियां भरी दिखाई दीं। वाहन स्टेशन रोड से होते हुए लखनऊ चुंगी तक गया। लखनऊ चुंगी पर यातायात पुलिस कर्मी और पुलिस चौकी तक मौजूद है। वाहन के पीछे जाकर देखा गया लेकिन वाहन बिना किसी राेक टोक के चुंगी को पार करते हुए गंतव्य पर चला गया।
विज्ञापन


फोटो-04- लखनऊ चुंगी पर ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करते लोग। संवाद
दृश्य-2- लखनऊ चुंगी पर ही एक ट्रैक्टर ट्राली भी सवारियां भरकर जाते हुए नजर आया। ट्रैक्टर ट्राली पर महिला और बच्चों सहित करीब 30 से अधिक सवारियां बैठी नजर आईं। ट्रैक्टर ट्रालियों के पलटने से कई हादसों के बावजूद जिम्मेदार वाहनों पर सवारियां बैठने वालों को न तो मना करते हैं और न ही चालान कर रहे हैं। इससे बेखौफ होकर लोग मनमानियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें