फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग के प्रति जागरूक नहीं यात्री

विज्ञापन
फोटो-12- रोडवेज बस स्टेशन पर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में सीटों की मारामारी से बचाने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा भले ही दी है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। हरदोई डिपो की बसों में एडवांस बुकिंग को लेकर यात्रियों में जागरूकता नहीं है। स्थिति यह है कि ऑनलाइन आरक्षण का विकल्प मौजूद होने के बावजूद लंबी दूरी की बसों में भी सीटें मौके पर ही भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीटों के आरक्षण की व्यवस्था दी है, इसका लाभ बहुत कम लोग ही लेते हैं। परिवहन निगम ने यह व्यवस्था इसलिए शुरू की है ताकि यात्रियों को बस में सीट आसानी से मिल सके और उन्हें परेशान न होना पड़े। फिर भी बुकिंग की दर बहुत कम है। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार लंबी दूरी की बसों में ही यात्री एडवांस में बुकिंग करवाते हैं।
इनमें मथुरा, अजमेर, दिल्ली और बनारस की बसों में ही बुकिंग होती है लेकिन इनमें भी यह संख्या बहुत कम है। रोडवेज बस में बमुश्किल तीन से पांच टिकट ही बुक होते हैं। इसके पीछे कारण एडवांस बुकिंग करने पर प्रति टिकट अतिरिक्त शुल्क भी है। ऑनलाइन टिकट बुक करने में 20 से 30 रुपये प्रति टिकट अतिरिक्त पड़ता है। ऐसे में सामान्य किराये की तुलना में सफर महंगा हो जाता है।
विज्ञापन



जागरूकता का अभाव भी बना रोड़ा
रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग की कमी केवल किराया ही नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति जागरूकता की कमी भी बड़ी वजह है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश यात्रियों को आज भी कंडक्टर से सीधे टिकट लेना ज्यादा आसान और सस्ता लगता है। यात्री विभिन्न पोर्टलों से आरक्षण करा सकते हैं। यात्री रोडवेज की वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट चुन सकते हैं। इसके अलावा बस बुकिंग के लिए विशेष एप भी उपलब्ध है जहां से भुगतान कर टिकट बनवाया जा सकता है। गांवों और कस्बों में जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी बुकिंग की सुविधा दी गई है।


त्योहारों पर ही दिखती है हलचल
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा बेहद कम रहता है। केवल होली, दिवाली या रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों पर, जब बसों में भारी भीड़ होती है तब कुछ यात्री कंफर्म सीट के लिए एडवांस बुकिंग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें