फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलनों से लोगों को जोड़ेगी भाजपा

Thu, 01 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। मिशन 2017 की सफलता के लिए भाजपा सितंबर में कई सम्मेलनों के जरिए आम जनमानस को जोड़ने का प्रयास करेगी। युवा सम्मेलन से युवाओं को जोड़ा जाएगा तो महिला सम्मेलनों के  जरिए प्रत्येक बूथ पर महिलाओं तक केंद्र सरकार की महिला सशक्तीकरण योजनाओं को ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान से बातें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कही।     उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने, मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण के बाद अब बूथस्तरीय विधानसभा सह प्रशिक्षण सितंबर में किया जाना है। सितंबर में ही परिवर्तन यात्रा के माध्यम से विधानसभाओं के पिछड़े इलाकों तक केंद्र की उपलब्धियों को पहुंचाने की योजना है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रत्येक विधानसभा में एक एक दिन जनजागरण करेगी। प्रति बूथ 10 यूथ के हिसाब से जिला मुख्यालय पर सितंबर अंत तक एक युवा सम्मेलन किया जाएगा। प्रति दो विधानसभाओं को मिलाकर जिले में चार पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी में भी कार्यकर्ता जुटे हैं। दो, तीन व चार सितंबर को होने वाले 275 सेक्टरों की बैठकों में बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों में महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित कराने को पार्टी महिला सम्मेलन भी कराएगी। महिला सम्मेलन संयोजक का दायित्व ममता सिंह को दिया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री जगन्नाथ राजवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें