फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में दिखाया प्रतिभागियों ने हुनर

Sun, 28 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी भवन में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव के चौथे दिन डांस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। सभी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


अंत में समापन पर आयोजक मंडल द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। ज्ञात हो कि पिछले चार दिनों से गांधी भवन सभागार में चल रहे नीतिका सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।

जिसमें कलश सज्जा, अल्पना, गायन, निबंध, मेहंदी, भाषण, फैंसी ड्रेस, डांस एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता विशेष रही। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के  बच्चों ने अपने हुनर के जलवे बिखेर कर लोगों की खूब वाह वाही लूटी।
विज्ञापन


अंतिम दिन रविवार को अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, एसडीएम अशोक शुक्ला, आरके मिश्रा, अजय मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। संचालन संजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर राजीव त्रिपाठी, मुकेश कुमार, विमल तिवारी, निमिशा और मानसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें