फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड चार का मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न

Sun, 28 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलाला का मुख्य मार्ग पर दो दिन से जलभराव हो गया, जिससे लोगाें का घराें से बाहर निकलना मुश्कि ल हो गया है। लोगों का कहना है कि शिकायत वार्ड सभासद विमला कनौजिया से भी की, पर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


लोगाें को जलभराव से मजबूरन अपने घरों से गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। रूपरानी का कहना है कि जल भराव से नाली का गंदा पानी उनके घर के  अंदर तक पहुंच गया, जिससे उनके घर में दुर्गंध भी आती रहती है।

शंकरी ने बताया कि वह ठेला लगाकर अपना गुजर बसर करतीं हैं, पर जलभराव से वह ठेले को रोड तक नहीं ले जा पा रहीं, जिससे परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। जल भराव का कारण नाले का चोंक होना अथवा उसकी सही से साफ सफाई न होना बताया जा रहा है। इन सब समस्याओं की ओर न ही तो नगर पालिका का कोई ध्यान है और न ही वार्ड की सभासद का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें