सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इंडियन एकेडमी की ओर
से आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग
किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विजयी प्रतिभागी पुरस्कार पाकर चहक उठे। विद्यालय परिसर में रविवार को
आयोजित समारोह में निबंध प्रतियोगिता में शुभ्रा बाजपेई, शानू वर्मा और
अंबुज गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला में आंचल शुक्ला, नैंशी ओमर
और आदिल खान ने प्रथम, शुभ्रा बाजपेई, अभय प्रताप सिंह और महक शुक्ला ने
द्वितीय और वैशाली सिंह, नैंशी गुप्ता और अभय जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त
किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुदित सिंह प्रथम, सृष्टि बाजपेई
द्वितीय और आकाश गुप्त तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में सौरभ सिंह
प्रथम, अनुज सिंह द्वितीय और प्रखर तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख
प्रतियोगिता में एकता, शानू वर्मा, अंशुल शुक्ला, अस्था तिवारी, अभिषेक
श्रीवास्तव, संदली सिंह, उत्कर्ष वर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति कर पुरस्कार
प्राप्त किए। सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच में सीएसएसएल टीम ने प्रथम,
बीएसबी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में प्रखर तिवारी की
टीम ने प्रथम, शुधांशु गुप्ता की टीम ने द्वितीय और आकाश शुक्ला की टीम ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीएसए बाजपेई ने पुरस्कार वितरित
किए। कार्यक्रम का संचालन अशोक बाजपेई ने किया। इस मौके पर विनोद
श्रीवास्तव, अंबा लाल, बृजेश मिश्र, श्याम हरि दीक्षित, रोहित बाजपेई,
यदुनंदन लाल दीक्षित, श्याम किशोर मिश्र, अरविंद मिश्र, राजेश सिंह, अरुण
शुक्ल, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष सिंह, राजेंद्र सिंह, शशांक मिश्र, रजत
श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।