फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा यात्रा के स्वागत को तैयार जिले के चारो पड़ाव स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। रामादल की पौराणिक व ऐतिहासिक चौरासी कोसी परिक्रमा का रविवार को नैमिष धाम से शुभारंभ होगा। मेला परिक्रमा कमेटी के अध्यक्ष व पहला आश्रम के महंत भरतदास ने बताया कि इस बार परिक्रमा व मेले में लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। परिक्रमा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विभिन्न जगहों से होते हुए चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा हरदोई की सीमा में सोमवार को प्रवेश कर पड़ाव स्थल हर्रैया पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु विश्राम करेंगे। शनिवार की शाम एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ नागेश मिश्रा व कोतवाल दीपक रघुवंशी एवं कोतवाल शिवशंकर सिंह ने चारों पड़ाव स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष महंत भरतदास ने बताया कि परिक्रमा व मेला की सभी पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें