फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर किसानों पर हुए मुकदमें वापस हों

विज्ञापन
विज्ञापन
फपराली फूंकने पर किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने से पहले जिलाध्यक्ष समर सिंह ने कहा कि हरियावां चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी से आसपास के गांव में भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारी पैदा हो रही है, इसे रोका जाए। हरियावंा व बावन ब्लाक में विद्युत सप्लाई की कटौती को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
जगदीशपुर चौराहे से शाहाबाद मार्ग पर बिना नंबर प्लेट के व बिना कागज चल रहे डग्गामार वाहनों को तत्काल बंद कराया जाए। जनपद में घूम रहे अन्ना पशुओं को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
विज्ञापन

जनपपद में माह की किसी भी तारीख को किसान गोष्ठी कराई जाए ताकि किसान संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सके। इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अवधेश सिंह, अजय कुमार गौतम, राजबेटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें