फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर पड़ा मिला लोडर चालक का शव

विज्ञापन
फोटो- 21- शोएब की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कालोनी के पास एक युवक का शव उसके घर के अंदर बने कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला और मृतक के एक मित्र को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के पास रहने वाला शोएब खां (23) पुत्र इस्माइल आरओ वाटर की आपूर्ति करने वाला लोडर चलाता था। उसका पैतृक मकान शहर के मोहल्ला वैटगंज में है। कांशीराम कालोनी स्थित मकान में वह अपनी मां कनीशा फातिमा के साथ रहता था।
दो दिन पहले शोएब अपनी मां कनीशा को वैटगंज स्थित पैतृक मकान में छोड़ आया था। बुधवार रात शोएब का एक मित्र उसे बुलाने घर गया तो दरवाजा बाहर बेल्ट से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उसे शोएब का शव बेड पर पड़ा मिला। आंखें, जांघ व नाक से खून बहता भी नजर आया।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई तो देहात कोतवाल उमाशंकर उत्तम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। मृतक के करीबी रिश्तेदार आमिर की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में शोएब की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और बिसरा सुरक्षित किया गया है। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शोएब की मौत से पहले घटनास्थल पर तीन और लोग भी मौजूद थे। दरअसल जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव से कुछ ही दूरी पर एक मेज पर चार कप रखे मिले। इन कपों में चाय पी गई थी।
पास ही दूध की एक फटी हुई थैली भी पड़ी मिली। इससे इतर बेड के पास एक चाकू भी पुलिस को मिला है। खास बात यह भी है कि घटनास्थल से पुलिस को शोएब का मोबाइल मिला है। यह मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगा हुआ था और इसके कारण उसके फोन पर किसी का भी फोन नहीं आ पा रहा था।
कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक महिला के साथ शोएब की नजदीकियां थीं। उससे कुछ दिन पहले शोएब का विवाद हुआ था। शोएब महिला और उसके बेटे से पिछले कई साल से संपर्क में था। दोनों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान भी मोबाइल से होता था। पुलिस ने इसी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। महिला के साथ शोएब की कई तस्वीरें भी पुलिस को मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें