फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग में हो रही धन उगाही

Mon, 16 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाईकर्मी संघ की रविवार को जिला अस्पताल में हुई बैठक में पंचायत राज विभाग में कर्मियों से हो रही धन उगाही को लेकर रोष जताया गया और चेतावनी दी गई कि यदि होली से पूर्व उनका वेतन न निर्गत हुआ तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि जिला पंचायत राज कार्यालय में सफाई कर्मियों के लगातार हो रहे उत्पीड़न से वहां के कर्मी अब तंग आ गए हैं। कर्मियों के बैंक लोन संबंधी स्वीकृति दिलाने के नाम पर सात हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

वेतन प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर एक हजार एवं छूटे हुए वेतन मेें दो हजार रुपये प्रति कर्मी देने पड़ रहे हैं। कहा कि कर्मियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। फरवरी के वेतन के लिए 23 फरवरी को शांतिपूर्वक एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद 26 फरवरी को डीपीआरओ से सभी सफाई कर्मी हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी न हुई तो 27 फरवरी से जिले के सफाईकर्मी धरना देना शुरू करेंगे। उमेश कुमार, सरोज पाल एवं नीरज यादव ने कहा कि स्थायीकरण के नाम पर 1500 रुपये लिए जा रहे हैं।

इस मौके पर ओम प्रकाश, अनुज कुमार, किशन कुमार, विनीत कुमार, रघुवीर, नीरज यादव, दाताराम राठौर, उमेश वर्मा, सरोज पाल, वीरपाल, राजीव कुमार, रामखिलावन, मंशाराम राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें