फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरीबों की सेवा से मिलते प्रभु’

Mon, 16 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर लोगों को भूख से राहत प्रदान की। भंडारे में दोपहर बाद से शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।
विज्ञापन


समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की। मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पेट भर भोजन ग्रहण किया।

समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर में पूजन व सरस्वती वंदना कर भगवान को भोग लगाकर गरीबों को भोजन का वितरण किया। संचालक जयराम गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


शिवकुमार द्विवेदी, सुनील शर्मा, अरविंद कुमार, सोमेश, कमलेश रस्तोगी, प्रियम मिश्रा ने भोजन वितरण कर कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है। इसी तरह बिरजू अग्रवाल, संदीप, बलराम डा. नरेश चंद्र शुक्ल, तारक नाथ, रामचंद्र शुक्ल, डा. जेबी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख प्राप्त होता है।

डा. सुधीर चौहान, नितिन मिश्रा, जगपाल सिंह, अखिलेश कटियार, रामस्नेही द्विवेदी ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख और शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर हरीशंकर दीक्षित, शशिकांत, रवींद्र कनौजिया, नरेश कुमार, एचके जग्गी, किशन लाल, डीएस सिंह, कमला अवस्थी और नीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें