फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, रुपये मिले

विज्ञापन
फोटो 15 : डीएम अनुनय झा। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय क्षेत्रों की भांति गांव के लोगों को भी मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जल्द ही भवन उपलब्ध होंगे। शासन ने प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की मंजूरी दे दी है। पंचायतीराज निदेशालय ने पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की मंजूरी के साथ ही 49.93 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी है। जिले में सात पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने पर 9,80,00,000 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गांवों में भी मांगलिक कार्यक्रमों के लिए पंचायतीराज विभाग के माध्यम से पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की प्रक्रिया मई 2025 में शुरू हुई थी। प्रभारी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के प्रस्ताव पर शासन ने प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की स्वीकृति दी थी। अब शासन ने हरदोई सहित प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
बताया कि एक पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने पर करीब 1,40,00,000 रुपये का खर्च आएगा। शासन ने सभी जनपदों के लिए 49,93,87,000 रुपये की मंजूरी दी है।
-

शासन ने शहरों की भांति गांवों में भी लोगों को शादी-ब्याह के साथ ही अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मैरिज लॉन की तर्ज पर पंचायत उत्सव भवन की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों के लिए स्थान के अभाव की समस्या नहीं होने पाएगी। पंचायतीराज निदेशालय ने पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की मंजूरी दी है। संबंधित से कहा गया है कि काम गुणवत्तापरक और शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराया जाए। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन

-

पंचायत उत्सव भवन बन जाने से ग्रामीणों को मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकेगा, साथ ही पंचायत की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। पहले से स्वीकृत एक पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की मंजूरी की जानकारी है। काम ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा। - विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी

फोटो 15 : डीएम अनुनय झा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें