हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार दोपहर शव देखकर परिजन बिलख पड़े। युवती का फोन पुलिस ने कब्जे में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स फैजाबाद जनपद में गजक फैक्टरी में काम करते हैं। उनके मुताबिक, पुत्री (19) सांडी के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। एक युवक ने पुत्री के कुछ फोटो ले लिए थे। आरोपी पुत्री को फोटो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह परेशान थी।
शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी दवा लेने के लिए हरपालपुर बाजार गई थीं। छोटा पुत्र स्कूल गया था। दोपहर में जब पुत्र वापस आया तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। वह दीवार कूदकर अंदर गया। वहां कमरे में साड़ी के फंदे से युवती का शव लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका एक भाई और एक बहन में बड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पंकज ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर का कार्रवाई की जाएगी।