फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संगठित हो पंचायत चुनाव लड़ेगा समाज’

Sun, 14 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रविवार को साहू-राठौर समाज की बैठक रविवार को राठौर गेस्ट हाउस में हुई। उत्तर प्रदेश साहू राठौर चेतना समिति के तत्वावधान में हुई बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के लोगों को संगठित होकर पंचायत चुनाव में भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन


इसके अलावा समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया गया। उत्तर प्रदेश साहू राठौर चेतना समिति की मासिक बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। कुरीतियों पर चिंतन करते हुए उनसे दूर रहने की बात कही।

साथ ही लोगाें से अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। समाज को संगठित होकर आने वाले बेहतर कल की तैयारी करने की अपील भी की। तहसील अध्यक्ष सवायजपुर डा. हरिश्चंद्र ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में समाज को अपनी संगठित शक्ति को दिखाना होगा और चुनाव में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी होगी।
विज्ञापन


गंगाराम राठौर ने कहा कि संगठित होकर चुनाव लड़ने से जनपद में बीडीसी, प्रधान पद और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर समाज के लोग ही काबिज होंगे। बैठक में समाज की तमाम समस्याओं पर भी चर्चा की गई और निस्तारण का हल निकाला गया। बैठक में महामंत्री रामदीन राठौर, पीतम राठौर, राजाराम, रामकुमार व रामनरेश राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें