फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जीजीआईसी के गेट पर पान सिगरेट की दुकान, 300 मीटर पर शराब के ठेके

विज्ञापन
फोटो-03- जीजीआईसी इंटर कॉलेज के पास लगी गुटखा पान की दुकान। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। विद्यालयों के 500 मीटर दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित किए जाने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जनपदाें के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेजे हैं। खास बात यह है कि विद्यालय के आसपास का क्षेत्र नशा मुक्त घोषित करने की यह कवायद पहली बार नहीं हो रही है। पूर्व में भी कई बार इस तरह के निर्देश आ चुके हैं। पूर्व में 100-200 मीटर क्षेत्र को नशामुक्त घोषित किए जाने के निर्देश थे इस बार यह क्षेत्र 500 मीटर है। पहले के निर्देशों का पालन नहीं हुआ, इस बार के निर्देशों का पालन भी आसान नहीं है। वहीं, ग्रामीण इलाकों की छोड़िए, शहर में ही संचालित सरकारी स्कूलों के आसपास पान-गुटखे की दुकानों से लेकर शराब के ठेके तक हैं। पेश है संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से रिपोर्ट ...
विज्ञापन





शहर के घंटाघर रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का मुख्य द्वार है। इस इंटर कॉलेज में लगभग 1,100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जीजीआईसी के गेट पर ही बायीं तरफ पान और गुटखे की दुकानें हैं। पूर्व में जब इस मामले पर सख्ती हुई थी तो इन दुकानदारों ने एक-एक स्टोब भी रख लिया था। कुछ दिनों तक दर्शाया गया कि चाय की दुकान चल रही है लेकिन फिर धीरे-धीरे यहां पान, गुटखा और सिगरेट भी मिलने लगा। अभी भी यहां दुकान चल रही है।





राजकीय इंटर कॉलेज के दो द्वार हैं। घंटाघर रोड स्थित द्वार बंद रहता है और विशेष परिस्थितियों में ही खोला जाता है। मुख्य द्वार बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर है। विद्यालय के गेट से बमुश्किल 20 मीटर दूर बीएसए कार्यालय है और बीएसए कार्यालय के आसपास पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू आदि की कई दुकानें हैं। यहां भी दुकानों का संचालन पूर्व में बंद कराया गया था लेकिन दुकानदारों ने यहां भी चाय की दुकान चलाना शुरू कर दिया और इसकी आड़ में सिगरेट से लेकर तंबाकू तक बेचने लगे।
विज्ञापन





शहर में सिनेमा चौराहा है। बीते दिनों सौंदर्यीकरण के बाद इसका नाम बदलकर भगवान गौतम बुद्ध चौक किया जा चुका है। इस चौक से थोड़ा पहले अंग्रेजी शराब, बीयर और देशी शराब की दुकानें हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार से इन ठेकों की दूरी लगभग 300 मीटर और राजकीय इंटर कॉलेज से इसकी दूरी लगभग 400 मीटर है। जाहिर है कि शराब के ठेके और बीयर की दुकान विद्यालय की 500 मीटर की परिधि में ही हैं। पान, सिगरेट और गुटखा बेचने वालों की छोटी-छोटी दुकानों को हटवा देना आसान है लेकिन इन ठेकों को हटवाना किसी चुनौती से कम नहीं।

शासन के निर्देशों का पालन हमेशा ही कराया जाता है। इस निर्देश का भी पालन कराया जाएगा। अगर कहीं कोई विसंगति होगी, तो इस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य कराया जाएगा। -अनुनय झा, डीएम

फोटो-03- जीजीआईसी इंटर कॉलेज के पास लगी गुटखा पान की दुकान। संवाद

फोटो-03- जीजीआईसी इंटर कॉलेज के पास लगी गुटखा पान की दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें