फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पालिका प्रशासन ने बुधवार को पिहानी-चपरतला मार्ग व पिहानी-हरदोई मार्ग पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। टीम को देखकर अधिकांश दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया। ईओ अहिबरन लाल ने बताया कि दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस चौकी से लेकर हरदोई बस स्टैंड तक दुकानदारों ने दुकानों के बाहर टिन शेड, बोर्ड और सामान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इन दिनों हरियावां चीनी मिल में क्षेत्र से गन्ना भी जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। मार्गों पर अतिक्रमण होने के कारण आए दिन जाम लगता है। इससे निपटने के लिए बुधवार को पालिका की टीम ने पुलिस के साथ बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटवाया। पालिका के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से गुमटियों व दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
टीम ने पिहानी चपरतला मार्ग के साथ ही पिहानी हरदोई मार्ग से भी अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों ने कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो संबंधित दुकानदार से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदारों का चालान काटा
सांडी। कस्बे के मुख्य मार्ग पर दुकानदार फुटपाथ पर अतिक्रमण किए हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पुलिस टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सौ-सौ रुपये का चालान काटा। दुकानदार चंदन कश्यप, नफीस अहमद व विजय कश्यप आदि ने बताया कि लगभग हर तीसरे महीने आकर पुलिस वाले दुकानदारों का चालान काट देते हैं। एसओ गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमणकारियों के चालान काटे जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें