फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वोट डाला फिर ली सेल्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर से लेकर गांवों तक वोट डालने के बाद लोगों में सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में पोस्ट करने का क्रेज रहा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने गृह नगर में आर्यकन्या पाठशाला के बूथ पर वोट डाला तो भाजपा सांसद जयप्रकाश ने शहर के आवास विकास कालोनी के बूथ पर वोट किया।
संडीला में पूर्व मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी अब्दुल मन्नान ने मतदान किया तो जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने अपने पति भाजपा नेता पीके वर्मा के साथ अहिरोरी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया।
विज्ञापन

सवायजपुर से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों के साथ अपनी ग्राम पंचायत सवायजपुर के बूथ पर वोट डाला। मल्लावां से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह ने परिजनों के साथ मतदान किया।
सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने अपने गांव में मतदान किया। भाजपा सांसद अशोक रावत ने अपने गांव में तो शाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख रोली गुप्ता के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट किया।
शाहाबाद से सपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू ने अपने बूथ पर वोट किया। व्यवसायी विकास राजपूत ने वोट करने के बाद मतदाताओं से वोट करने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने गांव पर वोट किया।
उनके साथ उनके नाती सत्यम ने पहली बार वोट किया। पालिकाध्यक्ष सुखसागर ने वोट किया तो उधर पूर्व मंत्री एवं बालामऊ से भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा ने बूथ पर वोट किया।
भाजपा के संडीला क्षेत्र से सिटिंग विधायक राजकुमार ने वोट किया तो पूर्व सांसद अंजूबाला ने अपने बूथ पर वोट किया। पूर्व मंत्री सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने पत्नी गरिमा अग्रवाल के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

शाहाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश पाठक ने मतदान किया तो सवायजपुर से सपा प्रत्याशी पदम राग सिंह पम्मू ने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट किया। सदर से सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा ने भी वोट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें