फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बावन सीएचसी में ऑक्सीजन संयंत्र चालू

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

- आबकारी मंत्री की निधि से लगा ऑक्सीजन प्लांट
फोटो-31-बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बावन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित ऑक्सीजन प्लांट लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद चालू करा दिया गया।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना सीएचसी परिसर में कराई थी। सीएचसी के सभी बेडों तक ऑक्सीजन की सप्लाई प्लांट से करने की व्यवस्था भी की गई थी। स्थापना के कुछ माह बाद तक प्लांट सही ढंग से चला, लेकिन इसमें तकनीकी खामी आ गई।
जिम्मेदारों ने खामी दूर कराने की बजाए आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इस्तेमाल करना शुरू कर दिए। बिजली न होने पर ऑक्सीजन गैस सिलिंडर इस्तेमाल में लाए जाने लगे। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने आबकारी मंत्री की निधि से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट खराब होने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको संज्ञान में लेकर सीएचसी अधीक्षक डा. पंकज मिश्रा ने विभागीय उच्चाधिकारियों से बात की। प्लांट के संचालन के लिए नामित संस्था सायरिक्स हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ संतोष मौर्य और रवि यादव बुधवार को सीएचसी बावन पहुंचे। लगभग दो घंटे के प्रयास में इन लोगों ने कंप्रेसर और वितरण प्रणाली में आई खामी को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें