फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, दो रेलवे कर्मियों समेत चार घायल

विज्ञापन
फोटो-01- एंबुलेंस में बैठे घायल रेल कर्मी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से रेलवे के दो कर्मचारी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने घायलों को एंबुलेंस से कछौना सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बघौली रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। बीसीएम मशीन से पत्थर की छनाई हो रही थी। पटरियों की वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ती है। रेलवे कर्मचारी बिहार निवासी बाबूलाल मेहता (40), हरियाणा के यमुनानगर निवासी गुलाब सिंह (45), दैनिक मजदूर रामपुर जिले के मिलक गांव निवासी नरेश (36) और गुड्डू (40) निवासी बरुआदा, हरदोई रेलवे ट्रैक पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे।
जमीन पर रखते ही सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को कछौना सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने चारों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे के सुपरवाइजर धर्मपाल ने बताया कि गर्मी की वजह से ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है।

फोटो-02- फटा पड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें