फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कांवड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। कांवड़िये से हुई लूट के मामले में एसपी ने लापरवाही करने पर देहात कोतवाली के पिहानी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। एक अन्य विवेचना में लापरवाही पर मझिला थाने के एक उपनिरीक्षक को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा निवासी अमर गुप्ता 29 जुलाई को बाइक से बिलग्राम के राजघाट से गंगाजल लेकर कांवड़ चढ़ाने सकाहा मंदिर जा रहे थे। आधीरात के बाद लगभग साढ़े 12 बजे चरौली पुलिया के पास एक बाइक से आए तीन लाेगों ने अमर गुप्ता को रोक लिया। गांव का पता पूछने के बहाने रोकने वाले आरोपियों ने अमर गुप्ता के गले से सोने की चेन खींच ली और 19 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना की रिपोर्ट देहात कोतवाली पुलिस ने दर्ज की थी। कांवड़िये के साथ हुई घटना में एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच के आदेश दिए थे।

पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को इसी मामले में एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही मझिला थाने के एक मामले में विवेचना के दौरान आरोपी को लेकर विस्तृत आपराधिक इतिहास का उल्लेख न करने के आरोप में एसपी ने मझिला के उपनिरीक्षक मोहम्मद तौफीक को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें