फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने की जातिसूचक टिप्पणी, भाजपा ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की कथित जातिसूचक टिप्पणी का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। इससे भाजपाई भड़क गए और जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, मातृ शक्ति आदि ने जमकर प्रदर्शन किया। शहर में डॉ. आंबेडकर पार्क के पास निवर्तमान जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक और महिला थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसमें सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत निवर्तमान सदस्यों, समर्थकों और लोगों ने थाना और कोतवाली में शिकायतें दर्ज कराईं। वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बृहस्पतिवार को कथित टिप्पणी को गलत नहीं माना हालांकि कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पीके वर्मा भी समाजवादी पार्टी में रहे हैं और प्रेमावती के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। यदि टिप्पणी प्रेमावती को आपत्तिजनक लगी है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं। उन्होंने साथ ही दोहराया कि उनकी टिप्पणी जातिसूचक नहीं थी और उनका उद्देश्य पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तरफ से पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करना है।
प्रदर्शन के दौरान अनुराधा मिश्रा, पुष्पा देवी, रीना गुप्ता, शोभना सिंह, साधना शुक्ला, कमोदिनी देवी, विनोद राठौर, मुदित वाजपेई, रवि चौधरी, सोनू भारती, कौशलेंद्र कुमार, राममूर्ति राठौर, रामप्रकाश सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कुछ इस तरह की टिप्पणी
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के वायरल हो रहे वीडियो में जिला पंचायत की प्रशासक के विरुद्ध कथित टिप्पणी में संविधान में आरक्षण का जिक्र किया गया है। इसमें वह कह रहे हैं कि आरक्षण की व्यवस्था न होती तो वह कपड़े धो और प्रेस कर रहीं होतीं। ऐसे ही कहा कि आरक्षण न होने पर तमाम लोग बकरियां चरा रहे होते। सोशल मीडिया पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। यह वीडियो 23 सितंबर को पियानी इलाके में हुई पीडीए जनचौपाल का बताया जा रहा है जिसमें यह बयान दिया था। इसे शराफत अली ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया।
-
निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के खिलाफ की गई कथित जाति सूचक टिप्पणी के मामले में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति उत्पीड़न और आईटी एक्ट की धाराओं में शहर कोतवााली में मामला दर्ज किया गया है। संडीला के सब्जीमंडी निवासी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक रवि बाल्मीकि ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली का एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा के लिए कथित रूप से जाति सूचक, अपमानजनक, महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से अनुसूचित जाति के लोगों की भवनाएं आहत हुई हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली को नामित करते हुए उनके सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें