फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: थायराइड ग्रंथि निकाल चिकित्सकों ने मरीज को दिया नया जीवन

विज्ञापन
फोटाे- 25- मरीज का ऑपरेशन करते चिकि​त्सक डॉ. विवेक सिंह व स्टाफ। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों ने एक बार फिर सफल ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया। शनिवार को हुए ऑपरेशन में महिला मरीज की थायराइड ग्रंथि से ट्यूमर को निकाला गया। गले से छाती तक फैले थायराइड को निकालने का महंगा इलाज कराने से बेबस मरीज का जिले में निशुल्क उपचार हुआ। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के पिहानी के बेलाकपूर निवासी मान सिंह मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी मनीषा (35) के थायराइड ग्रंथि में ट्यूमर हो गया। ट्यूमर की वजह से मनीषा को खाने में काफी दिक्कत हो रही थी। साथ ही उनकी सांस नली भी दबने लगी थी। आर्थिक रूप से कमजोर मान सिंह पहले तो पिहानी में इलाज कराते रहे। उन्होंने मझिया फिर लखनऊ में इलाज कराया। लखनऊ में इलाज महंगा होने की वजह से वह वापस लौट आए और मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विशेषज्ञ विवेक सिंह से परामर्श लिया।
उन्होंने सभी जांच रिपोर्ट देखी और 10 नवंबर को भर्ती कर लिया। यहां भी जांचें कराई गईं और शनिवार को मनीषा का ऑपरेशन कर थायराइड के ट्यूमर को निकाल दिया गया। डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि मरीज अब ठीक है। उनके साथ टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ. विकास चंद्र, सहायक डॉ. नेहा और ओटी स्टाफ सोनिया, अनीता और हीरा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें