हरदोई। पावर कारपोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ब्याज से छूट देने के लिए बकाया बिजली बिलों पर शत प्रतिशत छूट की योजना शुरू की। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) फरवरी में एक माह के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना में पंजीकरण 12 फरवरी से 15 मार्च तक किए गए, लेकिन अब तिथि को बढ़ा दिया गया। विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता श्रीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ओटीएस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू और निजी नलकूप के उपभोक्ता 31 मार्च तक 1000 रुपये जमा करके पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पांच अप्रैल तक बिलों का संशोधन किया जाएगा और नौ अप्रैल तक संशोधित बिल जमा हो सकेंगे।