जिले में दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को यदि
बंद न किया गया तो कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सड़काें
पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
राजीव भवन में सोमवार को हुई
प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने
यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद के हरदोई देहात क्षेत्र के ग्राम सेवा
में पुलिस की अवैध वसूली से तंग आकर ब्रह्मानंद की मौत के दोषियों पर हत्या
का मुकदमा दर्ज किया जाए।
इसके अलावा जनपद के ब्लाक पिहानी की ग्राम
पंचायत सरेहजू में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की
उच्चस्तरीय जांच कराई जाए एवं पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा
दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के कई ब्लाकों मेें चेक वितरण में
व्यापक स्तर पर धांधली और गड़बड़ी की गई है।
बेमौसम ओलावृष्टि और बेमौसम
बारिश से फसलों को हुए नुकसान की चेकों को शीघ्र वितरित कराया जाए। इसके
बाद राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन भी डीएम रमेश मिश्र को सौंपा
गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रामकुमार,
कमल कुमार, सविनय कोरी, अनिल कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।