फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कप्तान काो सुनाई व्यथा

Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक के अपहरण का षड्यंत्र रचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने युवक व उसके अपहरण करने का षड्यंत्र करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी फईम पुत्र इब्राहिम शुक्रवार की रात घर से अचानक गायब हो गया था। उसने फोन पर परिजनों को सूचना दी थी कि उसका पांच छह लोगों ने अपहरण कर लिया है। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवक की तलाश में टीम को लगा रखा था।

रविवार को वह वापस घर आ रहा था, तभी पुलिस ने उसको धर दबोचा। युवक रुड़की में कलिया शरीफ पर चादर चढ़ने गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया। युवक के अपहरण के मामले में गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया गया था। जिस पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


युवक के वापस आने और उसके द्वारा षड्यंत्रकारियोें के नाम बताने पर ग्रामीण खफा हो गए और झूठा आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई को सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर उनको पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव के तीन लोगों ने ही युवक के अपहरण की साजिश रची थी।

आरोप लगाया था कि आरोपी गोवध करते हैं। जिसकी उन लोगों ने शिकायत कर दी थी। इस कारण वह लोग उनको अपहरण के मामले में फंसाना चाहते है। एसपी उमेश सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें