फोटो-10- जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल उच्च शिक्षा राज्यमंत्री साथ में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं। संवाद
री शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली रैली और जनक्रोश सम्मेलन में गरजीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने को लेकर भाजपा विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इसी क्रम में शुक्रवार को रसखान प्रेक्षागृह में जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि देश शक्ति स्वरूपा मां पीतांबरा के प्राकट्य उत्सव की भक्ति में लीन है। इस आध्यात्मिक उल्लास के बीच नारी शक्ति को अपना हक लेने के लिए जनाक्रोश सम्मेलन के जरिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। यह नारी शक्ति के सम्मान पर एक गहरी चोट है।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक द्वेष छोड़कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन विपक्ष को करना चाहिए था। महिलाओं का संघर्ष विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि धर्म और जाति के नाम पर वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्ष महिलाओं के गौरव को ताक पर रख देती हैं।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन से पहले महिलाओं ने प्रेक्षाग्रह से डॉ. आंबेडकर पार्क तक विरोध मार्च निकाला। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, महिमा श्रीवास्तव, रीना गुप्ता, किरन अग्रवाल, अनुपमा सिंह, अदिति कुशवाहा, सुमन सिंह, कृति अग्रवाल, शोभना सिंह आदि मौजूद रहीं।