फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दल कर रहे गुमराह-प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरसी और एनपीआर पर फैली भ्रांतियों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि इन मुद्दों पर विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात शहजहांपुर से लखनऊ जाते वक्त रात 11 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
उत्पीड़न के शिकार लोगों का सम्मान करने के लिए एनआरसी लाया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गुमराह होने का नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेने का वक्त है। सरकार सबके दु:ख दर्द को समझ कर काम कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रीतेश दीक्षित, अजीत सिंह बब्बन, केबी सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें