फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवैध अस्पताल का संचालक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद में वासितनगर मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे लाइफ केयर सेंटर के संचालक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वासितनगर मार्ग पर अवैध रूप से लाइफ केयर सेंटर नाम से अस्पताल संचालित किए जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली थी। इसी आधार पर बीती 16 मई को सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार दीक्षित के नेतृत्व में नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, नीरज राजपूत औरा सुरेंद्र कुमार की टीम ने लाइफ केयर सेंटर पर छापा मारा था। मौके से 530 मिलीग्राम प्रतिबंधित डाइजापॉम के इंजेक्श बरामद हुए थे। बड़ी संख्या में इंजेक्शन की खाली शीशियां, बीपी मशीन, ग्लूकाेमीटर आदि भी बरामद हुए थे।
अस्पताल को सीज कर दिया गया था। सीएचसी अधीक्षक ने मोहल्ला गिगियानी निवासी विपिन वर्मा के खिलाफ बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने और प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने विपिन को बेझा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें