पुलिस महकमा पूरे माह अभियान चलाकर जिले से कई वर्षों
से गायब चल रहे बच्चों को तलाशने का कार्य करेगा। इसके अलावा गायब
बालिकाओें की भी तलाश की जाएगी। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश
जारी कर कार्रवाई के निर्देश एसएसपी की ओर से दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि
केंद्रीय सचिव अनिल गोस्वामी की ओर से पूरे देश में गायब चल रहे बच्चों को
तलाशने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश में
आपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। जिले में वर्ष 04 से अब तक कुल 29 बच्चे
गायब चल रहे हैं।
इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र के सात, सुरसा थाना क्षेत्र के
दो, संडीला कोतवाली क्षेत्र के तीन, मल्लावां, लोनार थाना क्षेत्र के एक
एक, पिहानी व पाली थाना क्षेत्र के दो दो, बिलग्राम, सांडी, पचदेवरा,
अतरौली, माधौगंज, कछौना के एक एक, बेनीगंज के दो और शाहाबाद कोतवाली के तीन
बच्चे गायब हैं।
इनको तलाशने को जनवरी माह में अभियान चलाया जाएगा। इसके
लिए एसएसपी गोविंद अग्रवाल की ओर से सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया
गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में घर से गायब हुई बालिकाओं
की बरामदगी का कार्य जारी है। अब मात्र जिले की 12 बालिकाएं ही गायब हैं।
इनमें से एक बरामद हो चुकी है।
कहा कि बालिकाओं के बरामदगी का कार्य जारी
है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में एक सप्ताह का आपरेशन स्माइल चलाया गया
था। उस समय जिले में गायब होने वाले बच्चों की संख्या 33 थी। जिले से गायब
बच्चों की रिकवरी हो रही है। इस माह अभियान के तहत कई बच्चों के घर वापस
आने की उम्मीद है।