फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समय की पटरी से उतरा ट्रेनों का संचालन, घंटों लेट ट्रेनों ने छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे की तमाम व्यवस्थाएं कोहरे व धुंध के आगे बेकार साबित हो रहीं है। कोशिशों के बावजूद भी ट्रेनें समय से नहीं चल रही हैं। इससे यात्री अपना सफर भी समय से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को भी अप और डाउन रूट पर कई ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंचीं। आरक्षित यात्रियों ने तो ट्रेनों का इंतजार किया, लेकिन कम दूरी का सफर करने वालों ने अन्य विकल्पाें से यात्रा की।
विज्ञापन

कोहरे से निपटने के लिए हर बार कई योजनाएं और तकनीकी बनाई जाती हैं, लेकिन सभी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह जाती हैं। कोहरे में ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए अब तो आधुनिक व्यवस्थाएं भी हैं, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रही हैं। इससे ट्रेनें काफी हद तक प्रभावित चल रहीं हैं। शनिवार को मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में त्योहार विशेष ट्रेन 05284 मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल 9 घंटे 47 मिनट की देरी से, 13152 सियालदह एक्सप्रेस चार घंटा 22 मिनट, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से और 04244 लखनऊ स्पेशल फेयर तीन घंटे की देरी से से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।
लखनऊ से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनों में 04057 आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 15 घंटे 38 मिनट की देरी से, 13005 पंजाब मेल चार घंटे देरी से, 13009 दून एक्सप्रेस तीन घंटे 27 मिनट की देरी से, 05283 आनंद विहार टर्मिनल 3 घंटे 47 मिनट की देरी से, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्री परेशान दिखे और अन्य विकल्पों से यात्रा पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें