28 अगस्त 14 को जिले में समारोह पूर्वक लांच की गई
प्रधानमंत्री जनधन योजना में यहां बैंकों ने 6 लाख 84 हजार 202 बैंक एकाउंट
खोल दिए है। बैंकों का कहना है कि योजना के अनुसार जिले के सभी परिवारों
के मुखिया के एकाउंट खुल गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 5,80,449 तथा
नगरीय क्षेत्रों में 1,03,753 बैंक एकाउंट खुले हैं।
सबसे ज्यादा बैंक
खाते ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में करीब 2 लाख 47 हजार तथा बैंक आफ इंडिया
में 1 लाख 70 हजार खाते खुले है, तो आईडीबीआई बैंक में सबसे कम 181 एवं
पंजाब एंड सिंध बैंक मेें 296 खाते खुले हैं। योजना में खुलने वाले सभी
बैंक एकाउंट में बैंकों द्वारा एटीएम कार्ड की तरह से कार्ड जारी किया जाता
है। पचास फीसदी से अधिक रूपे कार्ड अभी तक बैंकों से ग्राहकाें ने या तो
रिसीव नहीं किए है या फिर एक्टीवेट नहीं किए हैं, जिससे उन्हें बीमा
सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाएगा।
एलडीएम पीके सिंह ने प्रधानमंत्री जनधन
योजना के सभी खाता धारकों से अपनी बैंक शाखाओं से रूपे कार्ड प्राप्त कर
उसे एक्टीवेट करने के साथ ही खाते का संचालन नियमित रूप से करने की अपील की
है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना में बैंकों ने काफी सराहनीय कार्य किया
है और और जिले के हर परिवार के मुखिया का बैंक एकाउंट हो गया है।
अब
खाताधारकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने एकाउंट का नियमित रूप से संचालन कर
लेनदेन करें, ताकि योजना के तहत मिलने वाले बीमा सुरक्षा आदि लाभ मिल सके।
कहा कि यह सही है कि बड़ी संख्या में रूपे कार्ड ग्राहकाें ने रिसीव नहीं
किए हैं या फिर एक्टीवेट नहीं किए, जिससे बैंक अधिकारियों का परेशान होना
स्वाभाविक है।