फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Sun, 23 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का हरदोई परिक्षेत्र की डिपो शाखाओं में हुए चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को रोडवेज परिसर में हुआ। कर्मियों ने शपथ ग्रहण समारोह को चेतावनी दिवस के रूप में मनाते हुए समस्याओं का निस्तारण न होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हरदोई परिक्षेत्र के अंतर्गत डिपो हरदोई, गोला, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर व कन्नौज में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें ही निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रोडवेज परिसर में किया गया। शपथ ग्रहण को चेतावनी दिवस के रूप में मनाते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय व क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छह माह से संविदा व नियमित चालकों को एक्सीडेंट अवार्ड मिलना तो दूर समस्त डिपो से नाम तक नहीं मांगे गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भी समझौते तो किए गए, पर उनका पालन नहीं हुआ। कहा कि क्षेत्रीय कार्यशाला बनने के बाद भी अधिकांश बसें चार किमी प्रति लीटर का एवरेज दे रहीं हैं।
विज्ञापन


लोहिया ग्रामीण बसों में निर्धारित सीटों से ज्यादा इनकम जोड़कर परिचालकों का उत्पीड़न हो रहा और उनको इंटेंसिव भी नहीं मिल रहा। कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। बताया कि समस्याओं के निस्तारण को अब क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध सभी डिपो के शाखा पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद भी मांगे न मानने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें