फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में मिलेंगी चिकित्सीय सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली पर जिले में भले ही ओपीडी की सेवाएं जरुरतमंदों को न मिले लेकिन इमरजेंसी में मरीज परामर्श ले सकते हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सकाें को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर भी चिकित्सकों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

होली की वजह से मंगलवार को भी सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी का समय दोपहर 12 बजे तक ही निर्धारित रहा। समय पूरा होने के बाद चिकित्सक और स्टाफ चले गए। हालांकि इस दौरान भी करीब 697 मरीजों ने पंजीकरण कर परामर्श लिया। वहीं, बुधवार को होली के दिन ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी। चूंकि, खान-पान और बदलते मौसम के चलते किसी न किसी को शारीरिक समस्या हो सकती है। ऐसे में ओपीडी के स्थान पर मरीज इमरजेंसी में उपचार करा सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों का विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। पैरामेडिकल स्टाफ की भी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। आर्थोपेडिक, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विभाग के चिकित्सकाें को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्कता
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि होली के दिन सामान्य मरीज भी इमरजेंसी वार्ड में उपचार ले सकते हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। हुड़दंग या दुर्घटनाओं की स्थिति में घायलों को तत्काल उपचार मिल सके इसके लिए एंबुलेंस सेवा 102 और 108 को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। केवल जिला मुख्यालय ही नहीं बल्कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों को मुख्यालय न छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई है।


ऑन कॉल रहेंगे वरिष्ठ चिकित्सक
किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही वरिष्ठ चिकित्सकों को भी ऑन कॉल उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऑन कॉल चिकित्सकों में विशेष तौर पर सर्जन, ऑर्थोपेडिक और फिजिशियन को निर्देशित किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति में उन्हें अस्पताल पहुंचने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें