फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होलिका दहन से लोगों में आक्रोश, युवाओं ने बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। कस्बे में मंगलवार को होलिका दहन को लेकर विवाद होते-होते बचा। होलिका में आग लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दहन स्थल पर आ गए। चंद्रग्रहण के सूतक काल और पूर्णिमा तिथि में भद्रा काल के भ्रम के कारण लोगों ने जलती होलिका पर पानी डालकर बुझा दिया। लोनार कोतवाल और चौकी इंचार्ज पहुंचे। उग्र हो रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। कस्बे में सोमवार रात किसी भी स्थल पर होलिका दहन नहीं हुआ।
विज्ञापन

कस्बे में तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। वहीं, जगदीशपुर में दो और सराय, दुलारपुर, मढि़या, भुवनपुरवा, कमालपुर, बरैला, धन्यौली, सहोरा, बहोरवापुरवा, बिस्कुला, दरवेशपुर और निजामपुर गांवों में एक-एक स्थान पर होलिका दहन होता है। पूर्णिमा तिथि में भद्रा और चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण लोगों में भ्रम बना रहा। इसी भ्रम के कारण बावन के सदर बाजार में मंगलवार सुबह करीब छह बजे किसी ने होलिका में आग लगा दी।
होलिका दहन की खबर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। युवकों की टोली ने बाल्टियों से पानी डालकर जलती होलिका को बुझा दिया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। कोतवाल राकेश यादव, चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने लोगों को समझाकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें