फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप से अधिक से अधिक अभिभावकों को जोड़ें शिक्षक:

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। ऑनलाइन शिक्षण कार्य में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाई जाए। उन्हें दीक्षा एप से जोड़ा जाए। यह बात भरखनी ब्लॉक सभागार में
विज्ञापन

संकुल प्रभारियों व प्रधानाध्यापकों की बैठक में जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला कही।
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सभी कार्य ऑनलाइन होंगे तो कोई भी कहीं से भी बैठकर समीक्षा कर सकता हैं। मिशन कायाकल्प के तहत शौचालय, श्यामपट्ट, विद्युत संयोजन व रंगाई-पुताई के कार्य जल्द पूरे करा लिए जाएं। जिला समन्वयक ने कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल पर चर्चा की। बीईओ भरखनी इंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों से नियमित विद्यालय आने व सभी अभिलेख दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अश्वनी मिश्रा, रामऔतार दीक्षित, राजेश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रशांत अग्निहोत्री व संदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक संकुलों का उन्मुखीकरण किया
टोडरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से ब्लॉक के सभी संकुल शिक्षकों का मिशन प्रेरणा के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। संकुलों के बेहतर तरीके से काम करने के तरीके बताए। मीटिंग में बीईओ आरपी त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला, एसआरजी राधेश्याम दीक्षित, एआरपी संजय कुमार व अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें